विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरू में अग्निकुंड वाला पांच हजार साल पुराना मंदिर मिला

By Edited By:
Published: Thu, 14 Feb 2013 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2013 08:09 PM (IST)

लीमा। लैटिन अमेरिकी देश पेरू में पुरातत्वविदों को लगभग पांच हजार साल पुराने मंदिर का पता चला है। इस मंदिर में अग्निकुंड भी है।

News Article Hero Image

लीमा। लैटिन अमेरिकी देश पेरू में पुरातत्वविदों को लगभग पांच हजार साल पुराने मंदिर का पता चला है। इस मंदिर में अग्निकुंड भी है।

यह मंदिर पेरू की राजधानी लीमा के उत्तरी इलाके में स्थित पुरातात्विक महत्व के अल परैसो परिसर में खोजा गया है। पेरू के संस्कृति उप मंत्री राफेल वैरोन ने बताया कि यह मंदिर तीन हजार ईसा पूर्व का हो सकता है। अनुमान है कि यह मंदिर पांच हजार साल पुराना है। इस मंदिर की कार्बन डेटिंग कराई जाएगी। इसके बाद ही इसके निर्माण वर्ष की सही जानकारी मिल सकेगी। मंदिर में अग्निकुंड है, जहां शायद बड़े समारोहों के अवसर पर आहुूतियां दी जाती होंगी। इस तरह का अग्निकुंड लीमा में इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

अल परैसो का पता वर्ष 1965 में चला था और इस परिसर में दस भवन हैं। मंदिर का आकार 6.82 गुणा 8.04 मीटर है। इसमें 48 सेंटीमीटर चौड़ा एक ही प्रवेश द्वार है। मंदिर 517 वर्ग फुट में फैला है। इसकी दीवारों पर मिंट्टी का लेप किया गया है और उस पर लाल रंग किया गया है। यह उस समय की बात है, जब लोग मछली मारकर और कृषि से जीवन यापन करते थे। पेरू में वर्ष 1948 में बर्राका प्रांत की सूपे घाटी में अमेरिका के सबसे पुराने शहर की खोज की गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।