विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिस्र से इटली जा रहे 400 शरणार्थियों के भूमध्यसागर में डूबने की आशंका

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Tue, 19 Apr 2016 01:56 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 Apr 2016 07:51 AM (GMT+05:30)

मिस्र से इटली जा रहे करीब 400 शरणार्थियों के भूमध्यसागर में डूबने की आशंका जताई गई है। इनमें से अधिकतर सोमालियाई शरणार्थी बताए जा रहे हैं।

News Article Hero Image

रोम, (आइएएनएस)। मिस्र से इटली जा रहे करीब 400 शरणार्थियों के भूमध्यसागर में डूबने की आशंका जताई गई है। इनमें से अधिकतर सोमालियाई शरणार्थी बताए जा रहे हैं।

बीबीसी अरबी के मुताबिक, मिस्र से रवाना होने के बाद शरणार्थियों को ले जा रहीं चार नौकाएं डूब गईं। इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भूमध्यसागर में एक और हादसा हो गया। इसमें सैकड़ों लोगों की जान चली गई। हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में बचाए गए लोगों को ग्रीक आइलैंड ले जाया गया। लेकिन इटली के तट रक्षक का कहना है कि उसे इस हादसे की जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने सोमवार को लीबिया के तट पर आंशिक रूप से डूबी रबर की नौका से 108 शरणार्थियों को बचाया। एसओएस मेडिटरेनी संगठन के मुताबिक, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नौका पर अफ्रीकी देश गैंबिया, गिनी बिसाउ, नाइजीरिया और इथियोपिया के नागरिक सवार थे।

पढ़ेंः पाकिस्तान से आए हिंदू भारत में खरीद सकेंगे संपत्ति, मिलेंगी ये सुविधाएं