विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हाइट हाउस फेलोशिप के लिए हुआ दो भारतीय महिलाओं का चयन

By kishor joshiEdited By:
Published: Tue, 23 Aug 2016 02:53 PM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 04:03 PM (IST)

भारतीय मूल की दो महिलाओं का चयन व्हाइट हाउस के प्रतिष्ठित फैलोशिप प्रोगाम के लिए हुआ है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका में भारतीय मूल की दो महिलाओं को प्रतिष्ठित ह्वाइट हाउस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। उन्हें अमेरिका की संघीय सरकार के साथ शीर्ष स्तर पर काम करने का मौका मिलेगा।

अधिकारियों के अनुसार, कैलिफोर्निया की खगोल विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की फिजिशियन टीना आर शाह उन 16 लोगों में शामिल हैं जिन्हें 2016-17 के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। टीना फेफड़ों और सघन चिकित्सा से जुड़ी चिकित्सक और वैज्ञानिक हैं। उन्होंने हाल ही में शिकागो यूनिवर्सिटी से क्लिनिकल फेलोशिप पूरी की हैं।

वह शिकागो मेडिकल सोसाइटी की ट्रस्टी भी रह चुकी हैं। टीना मरीजों के अधिकारों और सतत् चिकित्सा बल की वकालत के लिए कई मेडिकल सोसाइटीज के शीर्ष पदों पर भी रह चुकी हैं।अंजली हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में खगोल विज्ञानी हैं।

उनके अध्ययन का प्रमुख विषय ग्रहों का निर्माण और विकास है। वह आकाशगंगा की मॉडलिंग, डार्क मैटर की खोज में भी शामिल रही हैं। ह्वाइट हाउस फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत 1964 में तत्कालीन राष्ट्रपति लिंडन बी जॉनसन ने की थी। इसका मकसद अमेरिकियों को संघीय सरकार के साथ काम करने का मौका मुहैया कराने का है।

पढ़ें- शनि के चंद्रमा टाइटन पर पानी से भरी घाटियां