विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन में 1.82 लाख भ्रष्ट अधिकारी हुए दंडित

By Edited By:
Published: Fri, 10 Jan 2014 06:28 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 05:12 PM (IST)

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 1.82 लाख अधिकारियों को पिछले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत 1.82 लाख अधिकारियों को पिछले साल दंडित किया गया। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना [सीपीसी] के अनुशासन विभाग के एक अधिकारी बताया कि 2012 के मुकाबले इसमें 13.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

पिछले साल दंडित किए गए अधिकारियों में आठ हाई प्रोफाइल अधिकारी भी शामिल हैं। जबकि 23 अन्य शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ जांच जारी है।

1.82 लाख अधिकारियों में करीब डेढ़ लाख को अनुशासन तोड़ने के लिए दंडित किया गया। जबकि 48,900 अधिकारी प्रशासनिक दंड के पात्र रहे। अनुशासन विभाग को सीपीसी का भ्रष्टाचार विरोधी नियामक माना जाता है। इस बीच हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मार्निग ने शुक्रवार को कहा कि वरिष्ठ नेता झोउ योंगकैंग का बड़ा बेटा हिरासत में है। झोउ पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ के शासनकाल में देश की शक्तिशाली पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य थे। नौ सदस्यीय यह समिति चीन की सत्ता पर प्रभावी रूप से नियंत्रण रखती है।

एक बच्चा कानून तोड़ने वाले चीनी निर्देशक पर मोटा जुर्माना

रिपोर्टो में कहा गया है कि झोउ के खिलाफ जांच पूरी होने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है वह सीपीसी के पहले उच्च स्तरीय सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे जिनके खिलाफ हाल के वर्षो में मुकदमा चलाएगा। इसके साथ ही सेवानिवृत्त अधिकारियों को मुकदमे से छूट देने की परंपरा भी टूटेगी। पिछले साल सत्ता में आने के बाद से चिनफिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रखा है। सीपीसी के बदनाम नेता बो शिलाई को उम्र कैद के साथ-साथ कई शीर्ष नेताओं को निलंबित मौत की सजा से लेकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।