विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाक में 18 हिंदुओं ने अपनाया इस्लाम

By Edited By:
Published: Thu, 03 Oct 2013 12:43 AM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2013 12:47 AM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानपुर क्षेत्र में एक हिंदू परिवार के सभी अठारह सदस्यों ने मंगलवार को इस्लाम धर्म ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानपुर क्षेत्र में एक हिंदू परिवार के सभी अठारह सदस्यों ने मंगलवार को इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अल्पसंख्यक हिंदुओं का जबरन धर्मातरण कराए जाने की खबरें आती रही हैं। हिंदू नेता मुस्लिम युवकों के साथ विवाह के लिए महिलाओं के अपहरण और उनके धर्मातरण कराने के आरोप लगाते रहे हैं।

पढ़ें: न्यूयॉर्क में वार्ता, सीमा में घुसपैठ

झोक फरीद में ख्वाजा गुलाम फरीद दरगाह के संरक्षक मियां घौस मुहम्मद द्वारा मंगलवार को आयोजित समारोह में परिवार के सात पुरुषों और 11 महिलाओं ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया। समारोह में क्षेत्र की नामी गिरामी हस्तियां मौजूद थीं।

सरकारी एपीपी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में स्थानीय निवासियों के हवाले से कहा गया है कि इन लोगों ने कलमा पढ़ा और इस्लाम धर्म अपना लिया। परिवार के मुखिया समारम ने अपना नया नाम मुहम्मद शरीफ रख लिया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर