विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्रग स्‍मगलिंग मामले में PIA के 14 अधिकारी गिरफ्तार

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 24 Jun 2017 04:03 PM (IST)

पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के 14 अधिकारियों को ड्रग तस्‍करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

ड्रग स्‍मगलिंग मामले में PIA के 14 अधिकारी गिरफ्तार
ड्रग स्‍मगलिंग मामले में PIA के 14 अधिकारी गिरफ्तार

इस्‍लामाबाद (एएनआई)। पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के 14 कर्मचारियों को विमानों के जरिए ड्रग तस्‍करी के जुर्म में एंटी नार्कोटिक्‍स फोर्स (ANF) ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 14 में से 9 को कराची में, पांच को रावलपिंडी और लाहौर में गिरफ्तार किया गया।

ANF डायरेक्‍टर जनरल मेजर जनरल मुसर्रत नवाज मलिक ने कहा कि गिरफ्तार कर्मचारियों में कराची चैप्‍टर के पीपुल्‍स यूनिटी ऑफ पीआइए एंप्‍लायज के उपाध्‍यक्ष सैय्यद गुलाम याजदानी, सीनियर टेक्‍निशियन सैयद अनवर शाह है जो पीआईए इंफार्मेशन टेक्‍नोलॉजी डिपार्टमेंट में थे। मलिक ने आगे बताया कि एयरपोर्ट सिक्‍योरिटी फोर्स में दो स्‍टाफ ड्रग स्‍मगलिंग में संलिप्‍त थे लेकिन उनके नाम का पता नहीं चला।

मलिक ने इस बात की पुष्‍टि की कि 100 से ज्‍यादा स्‍टाफ से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PIA को बंद करने के लिए समर्थन की मांग कर रही पाक सरकार