विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब पुलिस आयुक्त ने किया शर्मसार, दुष्कर्म पीड़िता से बोले 'चल भाग यहां से'

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 30 Nov 2015 07:40 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2015 10:48 AM (IST)

पंजाब की मूल निवासी दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस आयुक्त ने कार्यालय से भाग जाने को कहा। इसके लेकर पुलिस महकमे पर सवाल उठे हैं।

News Article Hero Image

गुड़गांव। दुष्कर्म पीड़ित युवती ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर गुड़गांव पुलिस आयुक्त, महिला थाने के पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र मीडिया में आने के चलते मामले में कोई पुलिस अधिकारी मुंह खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने भी फोन नहीं उठाया।

बता दें कि यहां की पूर्व संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा ने भी पुलिस आयुक्त के रवैये पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद उनका तबादला पंचकूला कर दिया गया। उपायुक्त टीएल सत्यप्रकाश भी बिल्डरों से जुड़े मामलों को लेकर गुड़गांव पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव तक को पत्र लिख चुके हैं।

पंजाब की मूल निवासी पीड़िता ने पत्र में लिखा है कि उसके साथ पीजी संचालक ने दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत लेकर वह महिला थाने गई तो उसकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद पुलिस आयुक्त विर्क से मिली तो उन्होंने किसी को फोन किया। इसके बाद उनका अंदाज बदल गया और उसे कार्यालय से भाग जाने को कहा।

इसके बाद भी वह नहीं गई तो महिला सेल में रात भर रखा गया। वहां पर उससे महिला एएसआइ ने लिखवा लिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।

अगले दिन वह महिला वकील को लेकर महिला थाने में शिकायत देने गई तो कहीं जाकर शिकायत ले ली गई। सूचना पाकर पहुंचे उसके पिता पर भी आरोपी के सामने एफआइआर वापस लेने का दबाव डाला गया।