विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती के बाथरूम में घुस गया सुरक्षा गार्ड, पीड़िता की जुबानी जानें पूरी कहानी

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 25 Jun 2017 02:52 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 12:44 PM (IST)

सोसायटी में ही तैनात सुरक्षा गार्ड ने एक इंजीनियर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। हालांकि, युवती किसी तरह अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही।

युवती के बाथरूम में घुस गया सुरक्षा गार्ड, पीड़िता की जुबानी जानें पूरी कहानी
युवती के बाथरूम में घुस गया सुरक्षा गार्ड, पीड़िता की जुबानी जानें पूरी कहानी

नोएडा (जेएनएन)। पुलिस प्रशासन के लाख दावों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी नहीं आ रही है। ताजा मामले में दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में एक इंजीनियर युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि, युवती किसी तरह अपनी इज्जत बचाने में कामयाब रही। पूरा मामला ग्रेटर नोएडा की एवीजे सोसायटी का है। 

पुलिस के मुताबिक, सोसायटी में ही तैनात सुरक्षा गार्ड ने एक इंजीनियर युवती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। वहीं, युवती का कहना है कि उसके शोर मचाने पर आरोपी बाथरूम में घुस गया। इसके बाद शोर सुनकर सोसायटी के लोग वहां पहुंचे और आरोपी गार्ड को बाथरूम से निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-NCR के नामी मॉल में चलता था देह व्यापार का धंधा, यूं मिलते थे युवा जोड़े

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, वह अपनी पार्टनर के साथ एवीजे सोसायटी के एक फ्लैट में रहती है। रूमपार्टनर नाइट शिफ्ट में जाती है। रात करीब 10 बजे सोसायटी में ही काम करने वाला गार्ड घर में घुस गया और जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर वह बाथरूम में घुस गया। पीड़िता ने बताया कि गार्ड का नाम राजकुमार है।