विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गेस्‍ट हाउस में ठहरी युवती का नहाते हुए बनाया वीडियो

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 29 Sep 2015 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2015 09:18 PM (IST)

गेस्‍ट हाउस के बाथरूम में नहा रही एक महिला का रोशनदान से वीडियो बनाया जा रहा था। शक होने पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश (देहरादून)। गेस्ट हाउस के बाथरूम में नहा रही एक महिला का रोशनदान से वीडियो बनाया जा रहा था। शक होने पर महिला ने परिजनों को इस बारे में बताया और बगल के रूम में रह रहे तीन युवकों का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।
गुमथला यमुनानगर हरियाणा निवासी एक परिवार यहां गणेश महोत्सव के लिए आश्रम में आए थे। यह परिवार आश्रम के पास ही एक गेस्ट हॉउस में ठहरा हुआ था। आज सुबह करीब 10 बजे यमुनानगर निवासी महिला गेस्ट हॉउस के बाथरूम में नहाने गई थी।

नहाते समय महिला को बाथरूम के रोशनदान से एक मोबाइल फोन दिखाई दिया। शक होने पर महिला बाहर आई तो वहां कोई नहीं मिला। महिला ने दूसरे कमरे में ठहरी अपनी जेठानी को यह बात बताई। इसके बाद उनके अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए।

शक होने पर महिला ने पड़ोस के ही एक कमरे में ठहरे कुछ लड़कों पर शक हुआ तो उन्होंने लड़कों के मोबाइल फोन कब्जे में लेकर पुलिस को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मोबाइल फ़ोन की जांच की तो तब तक युवक वीडियो क्लिप को डिलीट कर चुके थे।

जब गेस्ट हॉउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो कुछ दिन पहले एक युवक सीसीटीवी कैमरे का मुंह घुमाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने फिलहाल गेस्ट हाउस में ठहरे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ में जुटी है। ये तीनों युवक एक प्राइवेट कंपनी के प्रमोशन के लिए यहां आए थे और पिछले कुछ दिनों से इस गेस्ट हॉउस में ठहरे थे।

पढ़े:-छोटी से बात में भिड़े दो समुदाय, एक गंभीर, पुलिस तैनात