विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जाट आरक्षण के चलते 700 से अधिक ट्रेनें प्रभावित, मुश्किल में यात्री

By JP YadavEdited By:
Published: Sun, 21 Feb 2016 08:44 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2016 01:53 PM (IST)

जाट आरक्षण आंदोलन ने रेल परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अब तक 700 से अधिक ट्रेनें रद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जाट आरक्षण आंदोलन ने रेल परिचालन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। दिल्ली-रोहतक रेलखंड के बाद दिल्ली-अंबाला रेलखंड भी बाधित हो गया है। रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, रेवाड़ी-जयपुर रूट को कल से ही बंद कर दिया गया है।

इससे रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। नई दिल्ली स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों पर हरियाणा, पंजाब व जम्मू कश्मीर की ओर जाने वाली ट्रेनों के निरस्त करने की घोषणा होने लगी। अब तक 700 से अधिक ट्रेनें रद हो गई हैं और 1000 ट्रेनें प्रभावित हैं।

मुनक नहर से दिल्ली को जलापूर्ति बंद, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

सूचना के अभाव में रद्द की गईं कई ट्रेनों के यात्री स्टेशन पर भी पहुंच गए, लेकिन अब वे फंस गए हैं। यहां परेशान यात्रियों की भीड़ लग गई। रेलवे अधिकारियों का कहना था कि जब तक आंदोलनकारी पटरी खाली नहीं करेंगे, तब तक ट्रेनों का परिचालन मुश्किल है। टिकट रद्द कराने व रिफंड लेने वाले काउंटर पर भी यात्रियों की भीड़ लगी रही।

अगले आदेश तक रद्द रहने वाली पैसेंजर ट्रेनें

जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54036/54035), पुरानी दिल्ली- भिवानी पैसेंजर (54503), जिंद-रोहतक पैसेंजर (54050/54049), रोहतक-भिवानी पैसेंजर (54015/54014), पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली-रोहतक एमईएमयू (64913/64912/64911/64932/64931/64916/64915/64914), पुरानी दिल्ली-जिंद पैसेंजर (54031), पुरानी दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीईएमयू (74013), पुरानी दिल्ली-निरवाना पैसेंजर (54033), निरवाना-जिंद पैसेंजर (54010), तिलक ब्रिज-रोहतक पैसेंजर (54001), पुरानी दिल्ली-रोहतक पैसेंजर (74011), रोहतक-रेवाड़ी डीईएमयू (74016/74017), रोहतक-रेवाड़ी डीईएमयू (74018/74015/74016/74017), जिंत-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54034), रोहतक-जिंद पैसेंजर (54023), जिंद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54024), रोहतक-पानीपत पैसेंजर (54025/54026), रोहतक-जिंद पैसेंजर (54008/54007), भिवानी-रोहतक पैसेंजर (54016), रोहतक-भिवानी पैसेंजर (54013/54018), रोहतक-रेवाड़ी पैसेंजर (54020/54019), रोहतक-जिंद पैसेंजर (54009/54006), जिंद-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (54040/54039/54048/54047/54038/54037/54042/54041), भिवानी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54502), कुरुक्षेत्र-पुरानी दिल्ली डीईएमयू (74014), जिंद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54032), रोहतक-तिलक ब्रिज पैसेंजर (54002), रोहतक-पुरानी दिल्ली डीईएमयू (74012), पुरानी दिल्ली-भिवानी पैसेंजर (54005)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।