विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरीवाल के मंत्री का खुलासा, श्री श्री के कार्यक्रम को लेकर बंट गई थी AAP

By JP YadavEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2016 10:44 AM (IST)Updated: Tue, 15 Mar 2016 07:39 AM (IST)

दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्र का कहना है कि यमुना किनारे हुए विश्व संस्कृति महोत्सव को लेकर पार्टी के अंदर भी उनका विरोध हुआ था। जब कार्यक्रम शुरू होने वाला था तो कुछ नकारात्मक रिपोर्टिग को देखते हुए चंद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जबकि उन्हें न तो

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्र का कहना है कि यमुना किनारे हुए विश्व संस्कृति महोत्सव को लेकर पार्टी के अंदर भी उनका विरोध हुआ था। उन्होंने कहा कि जब कार्यक्रम शुरू होने वाला था तो कुछ नकारात्मक रिपोर्टिग को देखते हुए चंद लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, जबकि उन्हें न तो यमुना और न ही किसानों के बारे में पता है।

नदियों को जोड़ने की जरूरतः पर्यटन मंत्री

आज नदियों को जोड़ने से पहले लोगों को नदियों से जोड़ने की जरूरत है। आर्ट ऑफ लि¨वग के यूथ लीडरशिप फोरम को संबोधित करते हुए कपिल मिश्र ने कहा कि 2007 में हमने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए हुए स्थायी निर्माण का विरोध किया था। तब कांग्रेस की सरकार थी।

यमुना किनारे स्थायी निर्माण बर्दाश्त नहीं

अब हमारी सरकार है। आज अगर कोई नेता या नौकरशाह यमुना किनारे स्थायी निर्माण की बात सोचेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए किसी किसान की फसल नष्ट नहीं की गई। उन्होंने कहा कि वह दस सालों से यमुना के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्हें पता है कि कौन किसान है।

यमुना के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा। पिछले एक साल में कई लोगों ने यमुना पर चर्चा की। मैं ऐसे लोगों से अपील करता हूं कि वे कार्यक्रम में आएं और यमुना को गोद लें। कुछ काम करें। हम पर्यावरण और सांप्रदायिक सौहाद्र्र को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि जब हमें इस कार्यक्रम की योजना के बारे में पता चला तो हम लोग इसके लिए तुरंत तैयार हो गए। हालांकि, हमारे आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आज लोग असल मुद्दों से हट रहे हैं। चर्चा किसानों की खुदकशी, सीमा पर जवानों की मौत और रोजगार को लेकर होनी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।