विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दाउद की हर गतिविधि पर सरकार की नजर : राजनाथ सिंह

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 27 Dec 2014 02:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Dec 2014 05:28 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि भारत के मोस्ट वांटेड माफिया दाऊद इब्राहिम की हर गतिविधि पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मानना है कि भारत के मोस्ट वांटेड माफिया दाऊद इब्राहिम की हर गतिविधि पर केंद्र सरकार नजर रखे है। उसके मसले पर सरकार जल्द निर्णय लेगी। लखनऊ में महिला डिग्री कालेज, अमीनाबाद के 75वीं वर्षगांठ पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने लड़कियों की सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया है।

लड़कियों की सुरक्षा पर राजानथ सिंह ने कहा कि अब मोबाइल का बटन दबाने पर पुलिस पहुंचेगी। नई व्यवस्था पूरे देश में जल्द लागू होगी। राजनाथ सिंह ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला की तारीफ की। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास है कि स्कूल व कालेज की ओर से लड़कियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग मिले। इस अवसर पर उन्होंने कालेज की छात्रा करिश्मा अग्रहरि को सम्मानित किया।

गृह मंत्री ने आज ही पदमानंद कम्युनिटी एसोसिएशन के 20वें अधिवेशन में शिरकत की। गांधी सभागार में राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में धर्मांतरण एक गंभीर समस्या बन गई है। धर्मांतरण मामले पर सभी राजनैतिक तथा सामाजिक लोगों को एक साथ कुछ सोचना होगा। देश में अब एंटी कन्वर्जन बिल लाने की जरूरत है।