विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप ने पंजाब कन्‍वीनर छोटेपुर को हटाया, कमेटी करेगी रिश्‍वतखोरी की जांच

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 26 Aug 2016 06:50 PM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 07:51 PM (IST)

पार्टी फंड के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक lसुच्‍चा सिंह छोटेपुर को ...और पढ़ें

आप ने पंजाब कन्‍वीनर छोटेपुर को हटाया, कमेटी करेगी रिश्‍वतखोरी की जांच
आप ने पंजाब कन्‍वीनर छोटेपुर को हटाया, कमेटी करेगी रिश्‍वतखोरी की जांच

चंडीगढ़, [वेब डेस्क]। पार्टी फंड के नाम पर रिश्वतखोरी के आरोप में फंसे आम आदमी पार्टी के पंजाब संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर को उनके पद से हटा दिया गया है। बीते दिनों में उनके निलंबन की मांग काफी जोर पकड़ रही थी। साथ ही पार्टी को भी चुनाव में नुकसान उठाने की बात सामने आ रही थी। इस मामले की जांच के‍ लिए दाे सदस्‍यीय कमेटी बनाई गई है। उन्‍हें कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने का भी मौका मिलेगा।

यह फैसला पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी (पीएसी) की दिल्‍ली में हुई बैठक में किया गया। जानकारी के मुताबिक अभी पंजाब के लिए नए संयोजक का नाम तय नहीं हुआ है। वहीं, पार्टी ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। यह कमेटी सुच्चा सिंह छोटेपुर पर लगे आरोपों की जांच करेगी। छोटेपुर पर पार्टी फंड के नाम पर रिश्वतखोर लेने का आरोप हैं। इस मामले का एक स्टिंग के जरिये खुलासा हुआ था।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक में इस पूरे मामले पर चर्चा हुई। बैठक दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। इसमें छोटेपुर के स्टिंग के मामले पर चर्चा की गई। छोटेपुर को अनुशासनहीनता के अाराेप में पार्टी के पंजाब कन्‍वीनर के पद से हटाने का फैसला किया गया।

पूरे प्रकरण की जांच के लिए जरनैल सिंह के नेतृत्‍व में दो सदस्‍यीय कमेटी गठित की गई। छोटेपुर को कमेटी के समक्ष अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। बताया जाता है कि बैठक में अरविंद केजरीवाल , प्रोफ़ेसर साधु सिंह , संजय सिंह , भगवंत मान, दुर्गेश पाठक , आशुतोष , कुमार विश्वास , दलीप पांडे, राघव चड्डा , अशीष खेतान , मनीष सिसोदिया सहित अन्‍य नेता मौजूद थे।

बता दें कि आज दोपहर ही सुच्चा सिंह छोटेपुर ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद को पाक-साफ बताया। उन्‍होंने कहा कि पार्टी उनकी छवि बिगाड़ने में लगी है जबकि विरोधी उनका साथ दे रहे हैं। छोटेपुर ने यह भी कहा कि उन्होंने पंजाब में पार्टी को खड़ा किया है, लेकिन अब उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

सुच्चा सिंह ने उलटा पार्टी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। सुच्चा सिंह ने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि वह उन जैसे छोटे आदमी से मिलना नहीं चाहते।

फिलहाल, पंजाब में छोटेपुर के संयोजक पद से हटाए जाने के बाद सियासत गरमाने की संभावना है। राजनीतिक जानकारों का कहना है इस पूरे प्रकरण में आम आदमी पार्टी को राजनीतिक रूप से काफी नुकसान हाे सकता है। पंजाब में पार्टी पहले से ही विवादों में रही है। पंजाब से पार्टी के चार में से दो सांसद धर्मबीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।