विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुष्कर्म के बाद आठ वर्षीय बच्ची की हत्या

By Edited By:
Published: Thu, 08 Dec 2011 07:56 PM (IST)

News Article Hero Image

झाझा, निज प्रतिनिधि : अपने हवस को मिटाने के लिए एक आठ वर्षीया बच्ची के साथ दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया गया। उक्त घटना झाझा थाना अंतर्गत पुरानी बाजार की है। जानकारी के अनुसार पुरानी बाजार निवासी राजेन्द्र रजक की आठ वर्षीय बच्ची काजल कुमारी बुधवार की शाम से लापता थी। जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा जोर-शोर से किया जा रहा था लेकिन काजल का शव गुरुवार को पुरानी बाजार के समीप उलाई नदी में मिली। परिजन को सूचना मिलने के बाद शव की पहचान करते हुए झाझा पुलिस को सूचना दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लापता काजल के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बतायी गई है तथा उसके गले में रस्सी बांधकर उसको मार दिया गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम काजल ट्यूशन पढ़कर आयी और घर से बाहर जो निकली उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चला।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर