विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युकी भांबरी करियर की सर्वश्रेष्ठ 104वीं रैंकिंग पर

By sanjay savernEdited By:
Published: Mon, 28 Sep 2015 09:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2015 09:18 PM (IST)

भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने ताइवान एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के कारण एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने ताइवान एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उपविजेता रहने के कारण एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई, जिससे वह अपने करियर में पहली बार शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं।

सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में युकी 104वें स्थान पर काबिज हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वह पहले की तरह भारत के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं और सोमदेव देववर्मन की रैंकिंग में लगातार गिरावट के कारण उनका आगे भी भारतीय खिलाडिय़ों में शीर्ष पर बने रहना तय है। सोमदेव पांच पायदान नीचे 171वें स्थान पर खिसक गए हैं।

इन दोनों के अलावा साकेत मायनेनी (एक पायदान चढ़कर 198) शीर्ष 200 में शामिल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके बाद रामकुमार रामनाथन (218) और सनम सिंह (304) का नंबर आता है। सनम सिंह ने 25 स्थान की छलांग लगाई है। दिविज शरण और मायनेनी ने भी एटीपी इजमीर कप में जीत दर्ज करने के दम पर शीर्ष 100 में शामिल होने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए। शरण 24 स्थान के सुधार के साथ 132वें और मायनेनी 27 स्थान की छलांग लगाकर 136वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

युकी भांबरी (199) की डबल्स रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। वह 22 पायदान ऊपर चढ़े हैं। लिएंडर पेस दो स्थान नीचे खिसककर 35वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना 12वें स्थान पर बने हुए हैं। महिलाओं की डब्ल्यूटीए की डबल्स रैंकिंग में सानिया मिर्जा ने शीर्ष पर अपनी जगह मजबूत की है। सानिया के अब 10,455 अंक हैं जबकि हिंगिस 9,125 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें