विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विश्व रैंकिंग में फिसलीं साइना

By Edited By:
Published: Thu, 19 Dec 2013 08:29 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2013 08:30 PM (IST)

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने से नाकाम रहने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल बीडब्ल्यूएफ सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने से नाकाम रहने के कारण विश्व बैडमिंटन की ताजा रैंकिंग में दो पायदान नीचे आठवें स्थान पर खिसक गईं। 23 वर्षीय भारतीय पिछली बार सुपरसीरीज फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहुंची थीं, लेकिन इस बार कुआलालंपुर में वह नॉकआउट चरण में प्रवेश करने में नाकाम रहीं।

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना के अब 60830 अंक हैं और यदि वह अगले साल के शुरू में कोरिया ओपेन में भाग नहीं लेती हैं तो वह रैंकिंग तालिका में और नीचे खिसक जाएंगी। फिटनेस कारणों से उनके कोरिया ओपेन में खेलने की संभावना कम ही है।

साइना के लिए यह साल बेहद ही खराब रहा। वह पूरे साल एक अदद खिताब को तरसती रहीं। खराब सेहत और फिटनेस ने भी उन्हें परेशान किया। खराब सेहत की वजह से उन्हें यहां चल रही राष्ट्रीय चैंपियनशिप से भी अपना नाम वापस लेना पड़ा।

पढ़ें: जिद से जीत

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर