विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सचिन तेंदुलकर ने सरिता का खुलकर समर्थन किया

By sanjay savernEdited By:
Published: Wed, 26 Nov 2014 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 05:46 PM (IST)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद सचिन तेंदुलकर खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से महिला बॉक्सर सरिता देवी पर लगने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राज्य सभा सांसद सचिन तेंदुलकर खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से महिला बॉक्सर सरिता देवी पर लगने वाले संभावित प्रतिबंध को लेकर उनसे मिले और इस पूरे मसले पर उनसे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने देशवासियों से सरिता देवी का समर्थन करने और मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की अपील की।

तेंदुलकर ने कहा कि में समझ सकता हूं कि सरिता कैसा महसूस कर रही होंगी। मैं भी एक खिलाड़ी हूं और उनकी भावनाओं को समझ सकता हूं। हर व्यक्ति अलग-अलग हालात में अलग तरह से व्यवहार करता है। आइबा को इस मामले को उसी तरह से लेना चाहिए। सचिन के साथ इस बैठक में मुक्केबाज मैरीकॉम, विजेन्दर सिंह, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एन. रामचंद्रन, बॉक्सिंग इंडिया के प्रमुख संदीप जजोदिया और बॉक्सिंग कोच जीएस संधू भी मौजूद थे।

खेल की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

style="margin: 0px; padding: 0px; font-family: mangal; 17px; line-height: 28px; text-align: justify;">

style="margin: 0px; padding: 0px; font-family: mangal; 17px; line-height: 28px; text-align: justify;">

style="margin: 0px; padding: 0px; font-family: mangal; 17px; line-height: 28px; text-align: justify;">

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।