Move to Jagran APP

एचआइएलः जैक्सन के डबल से जीती रांची रेज

कप्तान एश्ले जैक्सन के दो गोलों के दम पर रांची रेज ने मंगलवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में दिल्ली वेवराइडर्स पर 2-1 से जीत दर्ज की। रांची की यह लगातार दूसरी जीत है।

By ShivamEdited By: Published: Tue, 26 Jan 2016 09:45 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2016 09:47 PM (IST)

रांची। कप्तान एश्ले जैक्सन के दो गोलों के दम पर रांची रेज ने मंगलवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) में दिल्ली वेवराइडर्स पर 2-1 से जीत दर्ज की। रांची की यह लगातार दूसरी जीत है।

loksabha election banner

मैच का पहला गोल वेवराइडर्स के रुपिंदर पाल सिंह ने 27वें मिनट में किया। दिल्ली की टीम इस बढ़त को ज्यादा देर बरकरार नहीं रख सकी। दो मिनट बाद ही रांची के कप्तान जैक्सन ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। बेहतरीन खेल का मुजाहिरा पेश करते हुए उन्होंने 31वें मिनट में एक और गोल दागा और टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। पेनाल्टी कॉर्नर का जैक्सन ने पूरा फायदा उठाया और उसे गोल में तब्दील करने में सफल रहे।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के सह स्वामित्व वाली रांची रेज ने अपने पिछले मुकाबले में उत्तर प्रदेश विजा‌र्ड्स को 4-2 से हराया था। इस जीत के साथ रांची की टीम तालिका में 11 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। उसने अब तीन मैच खेल हैं। इतने ही अंकों के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है, लेकिन मैदान पर किए गोलों की संख्या में वह रांची से आगे है। कलिंगा लांसर्स और जेपी पंजाब की टीमें शीर्ष पर हैं। एचआइएल में बुधवार को विश्राम का दिन है। गुरुवार को कलिंगा और रांची रेज के बीच भिड़ंत होगी, जबकि वेवराइडर्स और दबंग मुंबई के बीच शुक्रवार को मैच खेला जाएगा।

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.