विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुकेश सिंह गहलोत दोबारा बने वर्ल्ड चैंपियन, पावरलिफ्टिंग में भारत को 2 गोल्ड 2 सिल्वर

By bharat singhEdited By:
Published: Fri, 14 Oct 2016 11:28 AM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 11:32 AM (IST)

भारत के मुकेश सिंह गहलोत और गौरव शर्मा ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अपनी-अपनी कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीता।

News Article Hero Image

कोवेंट्रे (इंग्लैंड), आइएनएस। भारत के पावरलिफ्टरों ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहले दिन ही चार मेडल जीतकर भारत की धूम मचा दी है। भारत के खाते में दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल आए हैं।

भारत के मुकेश सिंह गहलोत ने 125 किग्रा रॉ कैटिगरी में और गौरव शर्मा ने 140 किग्रा रॉ कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीता। गहलोत ने 2013 में भी गोल्ड मेडल जीता था और अब वह दूसरी बार विश्व चैंपियन बने हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वैभव राणा ने 125 किग्रा रॉ कैटिगरी में और कंवलदीप सिंह ने 110 किग्रा रॉ कैटिगरी में सिल्वर मेडल जीता। भारत के एक और पहलवान सुजीत खत्री 100 किग्रा रॉ वर्ग मे चौथे नंबर पर रहे।

कंवलदीप ने बीते संस्करण में भी सिल्वर जीता था। गौरव ने न्यू जीलैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में गोल्ड हासिल किया था। मैच के बाद गौरव ने आईएएनएस से कहा, ‘मैं मेडल जीतकर बेहद खुश हूं और वह भी गोल्ड। मैं इस मेडल को देशवासियों को और अपने कोच भूपेंदर सर को समर्पित करता हूं। कल मेरा एक और मुकाबला है और इसमें भी मैं स्वर्ण की उम्मीद कर रहा हूं।’

भारतीय कोच भूपेंदर धवन ने अपने शिष्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनकी टीम शानदार फार्म में है और वह और भी पदक की उम्मीद कर रहे हैं।

खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

क्रिके ट की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।