विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिंदगी के सफर में साथ हुए गौतम-नताशा

By Edited By:
Published: Sat, 29 Oct 2011 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 29 Oct 2011 11:16 AM (IST)

टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर शुक्रवार देर शाम गुड़गांव की बाला नताशा जैन के हो गए। वेस्ट एंड ग्रींस गार्डन में आयोजित शादी समारोह में दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया।

News Article Hero Image

गुड़गांव, जागरण संवाददाता। टीम इंडिया के खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर शुक्रवार देर शाम गुड़गांव की बाला नताशा जैन के हो गए। वेस्ट एंड ग्रींस गार्डन में आयोजित शादी समारोह में दोनों ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया।

प्रिंस सूट पहने गंभीर क्रिकेट मैदान की तरह विवाह स्थल पर भी गंभीर दिख रहे थे। पिंक लहंगा चुनरी में खूबसूरत लग रही नताशा हंसकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। गंभीर की शादी में मेहमानों का आना शाम चार बजे से ही शुरू हो गया था, शाम छह बजे शादी के कार्यक्रम शुरू हुए जो रात्रि नौ बजे तक चले। फेरे लेने के बाद दूल्हा-दुल्हन मीडिया के सामने आए। उसके बाद प्रीतिभोज शुरू हुआ। इस दौरान बाराती व घराती दोनों ने आतिशबाजी का मजा लिया। नताशा गुड़गांव के सिविल लाइंस निवासी उद्योगपति रवींद्र जैन की बेटी हैं।

ढोल की थाप पर परिजनों संग नाचे गौतम

नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर के राजेंद्र नगर स्थित निवास पर शुक्रवार को बधाई देने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा रहा, जबकि आम आदमी देर शाम तक गौतम की एक झलक भी नहीं पा सका। इससे पहले गुरुवार की रात को गौतम गंभीर ने परिवार के सदस्यों के साथ घर में जमकर भांगड़ा किया। विवाह की पूर्व रात्रि पर दस ढोल वाले बुलाए गए थे। इन्होंने रात दस बजे से शुक्रवार तड़के पांच बजे तक ढोल बजाया। इसकी थाप पर गौतम के अलावा उनके परिवार के सदस्य जमकर थिरके। गौतम के घर पर समस्त कार्य उनके मामा और नजदीकी दोस्त ही कर रहे थे।

इस दौरान गौतम की बहन एकता अपनी सहेली के साथ घर के बाहर खड़े होकर आने वाली महिलाओं का स्वागत कर रही थीं। गौतम शुक्रवार को शाम पांच बजे अपने निवास से फूलों से सजी बीएमडब्ल्यू गाड़ी में बैठकर दिल्ली रोड, गुड़गांव स्थित वेस्टर्न ग्रीन फॉर्म हाउस पहुंचे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।