विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ज्वाला पर लग सकता है आजीवन प्रतिबंध

By Edited By:
Published: Sun, 06 Oct 2013 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2013 12:27 AM (IST)

हैरानी भरे फैसले में भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की अनुशासन समिति ने भारत की शीर्ष महिला डबल्स खिलाड़ी ज्वाला गट्टा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। हैरानी भरे फैसले में भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की अनुशासन समिति ने भारत की शीर्ष महिला डबल्स खिलाड़ी ज्वाला गट्टा पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। ज्वाला पर अपनी फ्रेंचाइजी क्रिस दिल्ली स्मैशर्स के कुछ खिलाड़ियों को इंडियन बैडमिंटन लीग (आइबीएल) में बंगा बीट्स के खिलाफ मैच में खेलने से रोकने का प्रयास करने का आरोप है।

पढ़ें: ज्वाला गट्टा को कारण बताओ नोटिस

बाई के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आइबीएल विवाद में भूमिका के लिए अनुशासन समिति ने ज्वाला पर आजीवन प्रतिबंध या फिर निश्चित समय के लिए उन्हें निलंबित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि इस सिफारिश की जानकारी सदस्य संघों को दे दी गई है लेकिन अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। इसे अभी लागू नहीं किया गया है।

बाई की अनुशासन समिति के अध्यक्ष एस. मुरलीधरन ने कहा कि मैं इसके बारे में अधिक नहीं बोलना चाहता। यह बाई अध्यक्ष अखिलेश दासगुप्ता का अधिकार है और बिना शर्त माफी मांगने पर ज्वाला को माफ भी किया जा सकता है लेकिन जो हुआ इसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर