यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ज्वाला गट्टा को कारण बताओ नोटिस
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की अनुशासनिक समिति इंडियन बैडमिंटन लीग (आइबीएल) में दिल्ली स्मैशर्स की आइकन खिलाड़ी ज्वाला गंट्टा के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) की अनुशासनिक समिति इंडियन बैडमिंटन लीग (आइबीएल) में दिल्ली स्मैशर्स की आइकन खिलाड़ी ज्वाला गंट्टा के उस व्यवहार की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने बेंगलूर में बंगा बीट्स के खिलाफ एक मुकाबले को रद करने की धमकी दी थी।
क्रिकेट की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दरअसल, 25 अगस्त को बेंगलूर में बंगा बीट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में मेजबान टीम ने पुरुष सिंगल्स में चोटिल यून हून की जगह जेन ओ जॉर्गेनसेन को खिलाने की मांग की थी और आइबीएल गवर्निग काउंसिल ने उनकी इस मांग को स्वीकार भी कर लिया था, इसके बावजूद दिल्ली की टीम ने विरोध जताते हुए मैच से हटने की धमकी दी थी। बाद में बंगा बीट्स ने जॉर्गेनसेन की जगह अरविंद भंट्ट को पुरुष सिंगल्स मुकाबले में उतारा था।
बाई ने गुरुवार को बताया कि इस मामले पर एस. मुरलीथरन की अध्यक्षता वाली समिति ने ज्वाला के व्यवहार की जांच करने के लिए कहा है। ज्वाला को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है और उनसे इस पर व्यवहार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। ज्वाला को दो सप्ताह में जवाब देना होगा। इसके अलावा बाई ने दिल्ली स्मैशर्स और बंगा बीट्स के बीच मैच में हुई आधे घंटे की देरी की जांच करने के लिए एक हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज को नियुक्त करने का फैसला किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
