Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में लगा लिट्टी-चोखा का स्टॉल 2 घंटे में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jul 2017 09:54 AM (IST)

    अमेरिका के पूर्वी तटीय शहरों नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा जैसे कई शहरों में लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है।

    अमेरिका में लगा लिट्टी-चोखा का स्टॉल 2 घंटे में हुआ आउट ऑफ स्टॉक

    पहले सिर्फ बिहार तक ही सीमित रहने वाला यहां का स्वादिष्टï पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा अब पूरे भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जा रहा है।

    अमेरिका के पूर्वी तटीय शहरों नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, मैरी लैंड और फ्लोरिडा जैसे कई शहरों में लिट्टी-चोखा को खूब पसंद किया जा रहा है। रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज के कुछ पूर्व छात्रों ने अल्यूमनी मीट में बताया कि उनकी एक छोटी से पहल ने लिट्टी-चोखा को वल्र्ड फेमस बना दिया है। इन लोगों ने कुछ महीने पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चारलोट में आयोजित इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था जिसमें लिट्टी-चोखा सर्व किया गया था। अमेरिकियों को ये इतना पसंद आया कि पहले दिन चार घंटे में तो दूसरे दिन केवल 2 घंटे में ही ये खत्म हो गया।

    टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार अमेरिका में वाइस प्रेसिडेन्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत अप्रवासी भारतीय अभिषेक सिन्हा ने बताया कि सितंबर में उन्होंने झारखंड के लोगों के साथ मिलकर इंडियन फेयर में एक फूड स्टॉल लगाया था। जिसमें लिट्टी-चोखा, समोसा और चावल-मटन परोसा गया था। चटपटा मसालेदार लिट्टी-चोखा अमेरिकियों को सबसे अधिक पसंद आया।

    देखते ही देखते स्टॉल पर रखे सारे व्यंजन खत्म हो गये। इसके बाद से वे लोग लगातार इन व्यंजनों की मांग कर रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि अमेरिका में बिहार-झारखंड के इस तरह के पारंपरिक व्यंजनों को बनाने और उसे बेचने वाले ग्रुप का नाम स्पर्श है। इस ग्रुप से 150 लोग जुड़े हुए हैं।

    READ: इस लड़की की जीभ की कीमत है 9 करोड़, जानिये आखिर क्या है खास

    क्या कभी देखें हैं फलों के आकार के बने ये अनोखे रंग-बिरंगे बस स्टॉप

    comedy show banner
    comedy show banner