विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने पांच घंटे नींद में दौड़ाई कार

By Edited By:
Published: Sat, 17 Aug 2013 12:34 PM (IST)

न्यूजीलैंड में एक महिला नींद में कार चलाते हुए कई सौ किलोमीटर आगे निकल गई। वह सिर्फ कार ही नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी। न्यूजीलैंड में एक महिला नींद में कार चलाते हुए कई सौ किलोमीटर आगे निकल गई। वह सिर्फ कार ही नहीं चला रही थी, बल्कि इस दौरान अपने कई दोस्तों को मोबाइल से संदेश भी भेज रही थी। हालांकि उसे सुरक्षित बचा लिया गया। महिला के एक दोस्त ने पुलिस को फोन करके इस संबंध में सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त ने नींद की दवाई ली है और वह अपने शहर हेमिल्टन से रात में कार लेकर निकली है। पुलिस को महिला की लोकेशन की जानकारी उसके मोबाइल से मिली। पांच घंटे की यात्र में महिला नींद में तीन सौ किलोमीटर निकल गई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर