यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरुषों को गले लगाकर सोने के पैसे लेती है यह महिला
न्यूयॉर्क के रॉचेस्टर में रहने वाली 32 वर्षीय जैकी सैमुअल नाम की एक महिला ने एक अजीब किस्म का पेशा ...और पढ़ें

न्यूयॉर्क के रॉचेस्टर में रहने वाली 32 वर्षीय जैकी सैमुअल नाम की एक महिला ने एक अजीब किस्म का पेशा अपनाया है। सुनकर शायद आपको भी अटपटा लगे लेकिन वह इसे कुछ गलत नही मानती।
दरअसल जैकी अनजान मर्दो के साथ लिपटकर सोने के लिए पैसे लेती है। जैकी सिर्फ पैसे कमाने के लिए ऐसा करती है। इन पैसों से वह अपनी सभी जरूरतें और अपने बेटे का खर्च उठाती है। इसके लिए वह एक मर्द से करीब दस हजार से पन्द्रह हजार तक वसूलती है।
सूत्रों के मुताबिक, जैकी रोजाना इस तरह सोने के बदले करीब 14 हजार रूपए और प्रति घंटे करीब साढ़े 3 हजार रूपए लेती हैं। जैकी ने पैसों की कमी के कारण लिपटकर सोने के प्रोफेशन को अपनाया। उनका कहना है कि इसमें कुछ भी बुरा नहीं है। वह एक हफ्ते में सैनिकों से लेकर पेंशनर तक, तकरीबन 30 पुरूषों के साथ इस तरह समयबिताती हैं।
उनके मुताबिक, इस दौरान किसी भी तरह की अश्लील हरकत पर पाबंदी है।
न दांत हैं न बाल, फिर भी बनी मॉडल
