विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनोखी शादीः जब दूल्हे ने दूल्हन को दिया 6 करोड़ का दहेज

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 12 Sep 2016 03:42 PM (IST)Updated: Mon, 12 Sep 2016 03:56 PM (IST)

दहेज प्रथा सदियों से चली आ रही है जिसमें हमेशा ही लड़की वाला लड़के वालों को दहेज देता है जिससे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

दहेज प्रथा हमारे समाज की एक बहुत खराब प्रथा है जिसमें शादी के लिए लड़की के परिवार वालों को गिफ्ट के तौर पर लड़के के परिवार को दहेज देना पड़ता है लेकिन एक ऐसी भी अनोखी शादी हुई जहां अपनी पसंद की लड़की से शादी के लिए लड़के ने 6 करोड़ का दहेज दिया।

सुनकर हैरान हो गए ना आप भी लेकिन ये खबर सच है चीन के एक लड़के ने अपनी होने वाली पत्नी के परिवार वालों को तोहफे के रूप में पूरे 6 करोड़ रुपए दिए हैं।

चीन के गांव फुज़्हौ में एक ऐसी शानदार शादी हुई जिससे एक दुल्हन का परिवार मलामाल हो गया। इस दिलदार दूल्हे का नाम चैन है। चैन ने अपनी होने वाली बीवी के परिवार को सिर्फ तोहफे में 60 लाख युआन दे दिए यानी की 6 करोड़ रुपए।

पढ़ें- इस बार गांधी जयंती पर खत्म हो जाएगी दुनिया! इस संत ने की है भविष्यवाणी

चैन एक अमीर परिवार से है और अपनी शादी को सबके लिए और सबसे ज्यादा अपनी होने वाली वाइफ के लिए यादगार बनाना चाहता था। इसलिए उसने दहेज की प्रथा को थोड़ा उल्टा कर दिया। चैन के प्यार की एक और मिसाल ये रही की उसने सिर्फ विदाई के लिए ही दूल्हे के परिवार वालों ने 7 लग्जरी गाड़ियां भी मंगवाई थी।

इस अनोखी शादी के गवाह रहे लोग दूल्हे की तारीफ करते नहीं थक नहीं रहे हैं। ये अनोखी शादी आजकल सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें