Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    सिर्फ 6 आमों ने पहुंचा दिया जेल, पुलिस ने आम भी धरवा लिए

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Mon, 30 May 2016 05:39 PM (IST)

    बनारस का किस्सा है। एक हैं रामजी यादव। उनके पड़ोस में रहते हैं, हकीम यादव। दोनों ने एक आम का पेड़ लगाया। उस पर दोनों का बराबर का हक था।

    बाग में आम तोड़ने के बाद दो लोगों में उनका ठीक से बंटवारा नहीं हुआ तो मामला थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों को अरेस्ट करके हवालात में डाल दिया और सारे आम भी जब्त कर लिए।

    बनारस का किस्सा है। एक हैं रामजी यादव। उनके पड़ोस में रहते हैं, हकीम यादव। दोनों ने एक आम का पेड़ लगाया। उस पर दोनों का बराबर का हक था। फिर पेड़ में फल निकलने लगे।

    एक दिन रामजी यादव के किसी रिश्तेदार ने पेड़ से 24 आम तोड़े। बंटवारे की बात आई तो उसने हकीम यादव को केवल 6 आम दिए। हकीम यादव भड़क गया। उसको अपने हिस्से के पूरे 12 आम चाहिए थे। खूब कहा-सुनी होने लगी। चार ये सुनाएं तो चौबीस वो। बात बहुत बढ़ गयी। हकीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- बनी रहे बच्चों की याद इसलिए मां ने टेडी बियर में रखी राख

    राजा तालाब थाने के सब-इंस्पेक्टर दीनदयाल पाण्डेय आये। दोनों की बातें सुनी। लड़ाई सुलझाने के लिए हकीम से बोले। भइया, तुम पेड़ से 6 और आम तोड़ लो। हिसाब बराबर हो जायेगा। हकीम ने एक बात नहीं मानी। उसको वही वाले 6 आम चाहिए थे। जो रामजी के रिश्तेदार ने पहले ही तोड़े थे। दोनों में से कोई भी मानने के लिए तैयार ही नही था। पाण्डेय सिर पकड़ के बैठ गए।

    पढ़ें- सावधान! अगर ऐसी हरकत की तो बन सकते हो नपुंसक

    SDM त्रिभुवन राम को बुलवाना पड़ा। उन्होंने भी बहुत कोशिश की। बात निपट जाए। छोटा सा तो मामला है।आए दिन ऐसी बातें होती हैं। लेकिन ना रामजी सुनने को तैयार ना हकीम। SDM का दिमाग हुआ खराब। उन्होंने सारे आम अपने लिए रखवा लिए और सब-इंस्पेक्टर पाण्डेय से दोनों को अरेस्ट करने को कहा। दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गयी क्योंकि वो शांति भंग कर रहे थे।

    पढ़ें- ये 'बस' कारों के ऊपर चलकर सुलझाएगी ट्रैफिक की समस्या

    अब फिलहाल रामजी यादव और उनके पड़ोसी हकीम यादव 6 आमों की वजह से हवालात में बंद हैं।

    रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें