विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति अपनी पत्नी से तंग हुआ तो उसने ऑनलाइन बोली लगा दी, 65 हजार पाउंड लगी बोली

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 14 Sep 2016 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 14 Sep 2016 03:24 PM (IST)

ई-कॉमर्स वेबसाइट आप किस वजह से इस्तेमाल करते हैं, शॉपिंग करने के लिए और यहां आपको सभी तरह के आइटम ...और पढ़ें

News Article Hero Image

आज का वक्त ई कॉमर्स का है। लोग बाजार की भीड़ भाड़ और तोल मोल से बचने के लिए घर बैठे-बैठे ऑनलाइट शॉपिंग के ज्यादा पसंद करते है लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट ई-बे पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक एक टेलिकॉम इंजिनियर पति ने पत्नी से तंग आकर उसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट ई-बे पर बेचने का विज्ञापन दे डाला।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता सिमन टेलिकॉम इंजिनियर है और उसकी पत्नी लिएंड्रा (27) ब्यूटी थेरपिस्ट है। सिमन अपनी पत्नी लिएंड्रा को रसोई के कार्य में खुश नहीं था, जिसके चलते दोनों में अक्सर झगड़े होते रहते थे। एक दिन सिमन ने गुस्से में आकर पत्नी को बेचने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट ई-बे पर ऐड दे डाली।

पढ़ें- अगर आपके पास आधार कार्ड है तो मात्र 1700 रुपये में खरीद सकते हैं Iphone7
विज्ञापन पर रखी शर्त
द मिरर के मुताबिक विज्ञापन में उसने नियम और शर्तों को भी लिखा है जिसके मुताबिक एक बार खरीदने के बाद लिएंड्रा को कभी भी लौटाया नहीं जा सकता। उसके विज्ञापन देने के 2 दिनों के भीतर ही उसकी पत्नी के लिए साइट पर बोली 65, 880 पाउंड तक पहुंच गई है।

विज्ञापन देख पत्नी के उड़े होश
जब लिएंड्रा को विज्ञापन के बारे में पता चला तो वह गुस्से से लाल हो गर्इ। इतना ही नहीं लिएंड्रा ने कहा कि इस गलती के लिए मैं अपने पति को जान से मार देना चाहती हूं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें