विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

95 वर्षीय ये भारतीय महिला कर चुकी है दुनिया की सैर

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 10 Mar 2017 11:05 AM (IST)Updated: Fri, 10 Mar 2017 11:25 AM (IST)

95 साल की उम्र में अन्नाकुट्टïी आधी से ज्यादा दुनिया की सैर कर चुकी हैं। सब लोग इन्हें अम्मा जी के नाम से पुकारते हैं।

95 वर्षीय ये भारतीय महिला कर चुकी है दुनिया की सैर
95 वर्षीय ये भारतीय महिला कर चुकी है दुनिया की सैर

शौक कभी उम्र नही देखता एक ऐसी ही मिसाल पेश की है 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला अन्नाकुट्टी साइमन। केरल के सुरम्य गांव में रहने वाली अन्नाकुट्टïी ने 75 वर्ष की उम्र में ही पूरा भारत घूम लिया था और अब तक वह कई देशों की सैर भी कर चुकी हैं।
95 साल की उम्र में अन्नाकुट्टïी आधी से ज्यादा दुनिया की सैर कर चुकी हैं। सब लोग इन्हें अम्मा जी के नाम से पुकारते हैं। इतनी अधिक उम्र में भी अम्मा डायबटीज, कोलेस्ट्राल और मेमोरी लॉस जैसी बीमरियों से दूर हैं। अन्नाकुट्टïी के पति इस दुनिया में नही हैं। अम्मा जी कहती हैं कि भले ही मैं उम्र से बूढ़ी हो चुकी हूं लेकिन मेरा दिल आज भी जवान हूं।
इतने देशों की सैर कर चुकी अन्नाकुट्टी अपने देश के पहनावे को कभी नही बदलती। वह अब तक इटली, जर्मनी, इजरायल, फ्रांस और संयुक्त अरब अमीरात (चार बार) घूम चुकी हैं और अब उनकी यह इच्छा है कि वह आने वाले समय में येरूशलम के पास कैलवरी में घूमने जाए, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण उन्हें अब वहां जाने के लिए वीजा नहीं मिल पा रहा है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।