इनके हाथों का वजन सुन दंग रह जाएंगे आप
वजनी हाथों को लेकर फिल्मी डायलॉग तो आपने बहुत सुने होंगे जैसे यह ढाई किलो का हाथ...ये हाथ नही हथौड़ा है...और भी बहुत से, लेकिन आज हम जिन हाथों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इन हाथों का वजन 20 किलो है।

हम बात कर रहे हैं थाईलैंड के दुवांगजे समकसमम सुरीन क्षेत्र में रहने वाली 59 वर्षीय एक महिला की वह यहां एक दुकान चलाती हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि उनके हाथ बहुत बड़े और मोटे हैं।
वो मैक्रोडिस्ट्रोफिया लिपोमैसटोसा नाम की बीमारी से पीडि़त हैं। ये एक तरह की दुर्लभ बीमारी है जिसमें हाथों में अत्यधिक रूप से फैट्स या फिर चर्बी जमा होने लगती है। दुवांगजे के केस में ये उनके हाथों में जमती है। वो इस पूरी दुनिया में इस बीमारी से पीडि़त अकेली महिला है जिसके कंधे से लेकर उंगलियों तक दोनों हाथों में फैट जमा है। उन्हें हाथों में उठने वाले भयानक दर्द से परेशानी होती है। जब वो 5 साल की थी तभी उन्होंने कई ऑपरेशन कराकर फैट्स को हाथों से हटवाया था। लेकिन वो फिर से जमने लगा। बीमारी के चलते उनके हाथों में हमेशा सूजन रहती है। डॉक्टरों के अनुसार इस बीमारी से निजात उन्हें उनके हाथ काटकर ही मिल सकती है।