Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक देश ऐसा, जहां महिलाओं को है पूरी आजादी लेकिन पुरुषों को नहीं

    By Babita KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 17 Apr 2017 12:03 PM (IST)

    नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है।

    एक देश ऐसा, जहां महिलाओं को है पूरी आजादी लेकिन पुरुषों को नहीं

    पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी हैं लेकिन लड़कों को नहीं। लड़कों को यहां पर्दे में रहना पड़ता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, हैं न यह अजीबोगरीब जगह। नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। वहीं इसके उलट, जवान होते लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और आए-दिन तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं।

    आपको जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वह मांग लेती है। ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।

    यह भी पढ़ें:  


    इस देश में शादी के बाद 3 दिन तक दूल्हा-दुल्हन नही जाते शौचालय


    पड़ोसी को सबक सिखाने के लिए अपनाया नया तरीका