विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस एक गीयर के साथ उड़ चलेंगे..

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 11:18 AM (IST)

ट्रैफिक की परेशानियां नहीं, ट्रैफिक का कोई नियम नहीं, सब बस अपनी मरजी, अपनी सुविधा से, जैसे चाहो करो, सारा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ट्रैफिक की परेशानियां नहीं, ट्रैफिक का कोई नियम नहीं, सब बस अपनी मरजी, अपनी सुविधा से, जैसे चाहो करो, सारा आसमान फिर आपका ही है। आप सोचेंगे, जरा हटके में ये बेतुकी बातें कहां से आ गई। पर जनाब, जरा रुकिए..सोचिए तो कि आखिर शब्द इशारा क्या कर रहे हैं! ये इशारा है आपके सपनों को पंख लगाने की तरफ। आपकी परेशानियों का एक रोमांचक हल ढूंढ़ने की तरफ, उन परेशानियों का हल जिससे आप रोज जूझते हैं पर कोई भी आपकी परेशानी को परेशानी समझने की जहमत नहीं उठाता। आप रोज इसके दर्द से कराहते हैं पर कोई इसे आपका दर्द मानता ही नहीं!

अमेरिका के ओश्कॉश में लोग आजकल उड़ने वाली कार का ऑर्डर दे रहे हैं। जी हां, उड़ने वाली कार। पिछले साल इस प्रोजेक्ट की घोषणा करने वाली टेराफ्यूजिया कंपनी ने पिछले सप्ताह यहां इस कार का प्रदर्शन किया। इस कार की खासियत यह है कि इसे उड़ाने या रखने के लिए आपको कोई मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। आम कारों की ही तरह आप इस कार का रख-रखाव भी कर सकते हैं। उड़ने के लिए भी आपको हवाई जहाज की तरह रन-वे की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे रोड पर आम कारों की तरह ही चला सकते हैं। पर कई बार ऐसा होता है कि लंबी ट्रैफिक के कारण आप समय पर कहीं पहुंच नहीं पाते। बीच ट्रैफिक में आपको लगता है कि काश इसके बीच से उड़कर जा सकते!

यह कार कुछ ऐसी ही सोच को हकीकत में बदलती है। अगर कभी ऐसा हुआ कि आप लंबी ट्रैफिक में फंस जाएं, तो इस कार से आप चाहें तो बीच ट्रैफिक से उड़कर जा सकते हैं। इसके लिए आपको हवाई जहाज की तरह रन-वे पर दौड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसलिए लोगों को यह कार बहुत लुभा रही है। कंपनी ने पिछले साल इसका खाका पेश किया था और अब 2015 तक इस कार को पेश करने जा रही है। इसके लिए उसने ऑर्डर लेने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी 10 हजार डॉलर की इसकी कीमत को देखते हुए सड़कों पर बहुत ज्यादा दिखने के आसार कम हैं। पर सोचना ही कितना रोमांचक है, आसमान में कारें दौड़ेंगी! शायद कल को आपके पास भी ऐसी एक कार हो।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर