विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

700 लोगों ने न्यूड हो की तैराकी

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 29 Jun 2015 11:11 AM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 11:24 AM (IST)

सिडनी में शारिरिक बनावट को लेकर पूर्वाग्राही विचारों के खिलाफ एक प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने नग्नावस्था में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सिडनी में शारिरिक बनावट को लेकर पूर्वाग्राही विचारों के खिलाफ एक प्रदर्शन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने नग्नावस्था में तैराकी की। इस तैराकी को न्यूड तैराकी का नाम दिया गया। इसे दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी न्यूड तैराकी माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार इसमें 700 से अधिक लोगों ने शारीरिक बनावट से जुड़े पूर्वाग्रही विचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। तैराकी के साथ-साथ लोगों ने सिडनी की झुलसा देने वाली गर्मी से भी राहत पायी। इससे पहले इसमें 750 लोगों ने भाग लिया था। इस तैराकी का मकसद राष्टï्रीय पार्को के लिए फंड जुटाना था।

सुबह 8 बजे शुरु हुए इस तैराकी में मौज मस्ती के दीवानों ने बीच पर अपने कपड़े जमा करवा दिए। सिडनी कोस्ट के पास 900 मीटर तक स्विमिंग की। कुछ लोगों ने अपनी पीठ और निचले हिस्से में मैसेज भी लिखे हुए थे और कुछ लोग अंतिम समय में इस प्रदर्शन में कूद रहे थे।

यहां पर आये बहुत से न्यूड तैराकों ने इस इवेंट के ऑनलाइन पेज पर लिखा, हम बहुत शर्मीले हैं और हम इससे पहले कभी नग्न होकर नहीं तैरे। लेकिन अब कोई घबराहट या शर्मिदगी नहीं है, ये बहुत ही मजेदार रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया की इस प्रदर्शन से पहले एक न्यूड तैराक ने कहा, कि जन्म के समय भी हम नग्न ही थे। हमारे शरीर को कौन देख रहा है इसकी हमें कोई चिंता नहीं है।

हाथ नहीं फिर भी तैराकी में अव्वल है यह बच्चा