विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैडिंग सेरेमनी बनी खास जब वैडिंग रिंग लेकर आया भालू

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 19 Jan 2017 10:19 AM (IST)

मॉस्को में होने वाले एक विवाह समारोह में 30 साल के इन दूल्हा-दुल्हन ने अपनी वेडिंग सेरेमनी में 23 वर्षीय, ...और पढ़ें

वैडिंग सेरेमनी बनी खास जब वैडिंग रिंग लेकर आया भालू
वैडिंग सेरेमनी बनी खास जब वैडिंग रिंग लेकर आया भालू

शायद आपने भी 'हाउ आई मेट योर मदर' के बार्नी स्टिन्सन के बारे में सुना होगा जिसमें वेडिंग सेरेमनी में वैडिंग रिंग बियर लेकर आता है। लेकिन इस तरह की घटना अब सिर्फ टीवी शोज तक ही सीमित नहीं रह गई है।

मॉस्को में होने वाले एक विवाह समारोह में 30 साल के इन दूल्हा-दुल्हन ने अपनी वेडिंग सेरेमनी में 23 वर्षीय, 300 पाउंड और सात फुट के भालू स्टीफन को निमंत्रण देने का निर्णय लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने इस खास मौके पर न उसे सिर्फ रिंग बियर के रुप में इंवाइट किया बल्कि भालू ने उस न्यू कपल के साथ पोज देते हुए फोटो भी खिंचवाई।

स्टीफन नाम का ये भालू देखने में जितना विशाल है उतना स्वीट भी है। नवविवाहित जोड़ा स्टीफन को शादी में बुलाकर बेहद खुश हैं उनका कहना है कि ये हमारा सपना था जो आज पूरा हो गया।

इससे पहले भी स्टीफन इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर चुका है। दरअसल स्टीफन जब 3 साल का था तभी उसे एक

रशियन कपल ने अडॉप्ट किया था। स्टीफन अन्य भालुओं की अपेक्षा बिल्कुल अलग है, ये सभी लोगों से प्यार करता है और एक सोशल किस्म का भालू है।

यह भी पढ़ें:

पिछले 18 वर्षो से गोरिल्ला के साथ रह रहे हैं ये बुजुर्ग दंपत्ति

बंदर भी करते हैं वेश्यावृत्ति, इंसानों जैसी होती है कुछ जानवरों की आदत