विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये गैंगस्‍टर डेड बॉडी पर करते है भांगड़ा, facebook पर लेते है जिम्‍मेदारी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2016 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2016 06:06 PM (IST)

इनके द्वारा डाले जाने वाले तमाम पोस्‍ट को हजारों लोग लाइक करते है और कई तो शेयर भी करते हैं।

News Article Hero Image

पंजाब के गैंगस्टरों के बीच एक दिल दहला देने वाला फैशन चल पड़ा है। यहां पर जेल से छूटने के बाद ये गैंगस्टर एक दूसरे का कत्ल कर देते है और फिर फेसबुक पर इस कत्ल की लिम्मेदारी भी ले लेते है। यही नहीं ये लोग इन लाशों पर घंटो भांगड़ा भी करते हैं। गैंगवार में अब तक पांच गैंगस्टर मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। फेसबुक पर एक्टिव इन गैंगस्टर्स में कई ऐसे है जो जेल में बंद हैं और कुछ अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

पढ़ें- इस शख्स ने जो भी भविष्यवाणी की है वो सच साबित हुई, जानिए 2016 की भविष्यवाणियां

हजारों है फॉलोवर, जेल से शेयर होती हैं फोटोज
जेल में बंद ये तमाम गैंगस्टर फेसबुक पर बहुत ज्यादा एक्टिव हो रखे है और इनके हजारों फॉलोवर भी है। इनके द्वारा डाले जाने वाले तमाम पोस्ट को हजारों लोग लाइक करते है और कई तो शेयर भी करते हैं। जब पंजाब पुलिस को इस बात की खबर हुई की जेल में बंद कई गैंगस्टर फेसबुक पर सक्रिय है तो उन्होनें करीब 9 जेलों में सर्च ऑप्रेशन किया जिसमें पुलिस ने करीब 66 मोबाइल अपने कब्जे में लिए। इस मामले में सरकार ने अभी तक सिर्फ दो ही जूनियर जेल अफसरों को सस्पेंड किया हैं।

पढ़ें- भारतीय माता-पिता ने अपने Gay बेटे की धूमधाम से की शादी

खूब चल रहा फेसबुक पर इन गैंगस्टर का पेज
पंजाब के ये तमाम गैंगस्टर ने फेसबुक पर गैंगस्टर ऑफ चंडीगढ़ एंड पंजाब के नाम से एक पेज बनाया है जिसमें खूब सक्रिय हैं। सभी गैंगस्टर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है और ये लोग एक-दूसरें को धमकियां देने के लिए सोशल प्लेटफार्म को यूज करते हैं। फेसबुक पर बने इस पेज के द्वारा ये सभी गैंगस्टर आपस में बात करते हैं और जेल से छूटने के बाद के प्लान भी बनाते हैं।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें