विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

432 किलो का समोसा बन तो गया लेकिन इसे गिनीज बुक में जगह नहीं मिली, जानिए क्यों?

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Fri, 29 Jul 2016 01:09 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2016 01:29 PM (IST)

समोसे तो बहुत खाए होंगे लेकिन यूपी के लोगों ने इतना बड़ा समोसा बनाया है कि पूरी बारात इस समोसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में युवाओं की एक टीम ने दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने का दावा किया है। इस समोसे का वजन है 432 किलो। हालांकि, पैसे की कमी होने की वजह से इस कारनामे को गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान नहीं मिल सका है। बताया गया है कि समोसा बनाने वाली टीम गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आवेदन के लिए जरूरी 50 हजार रुपए नहीं जुटा सकी थी।

महाराजगंज के इन युवाओं का दावा है कि इससे पहले ग्लैंड के ब्राडफोर्ड कॉलेज के छात्रों ने 22 जून 2012 को 110.8 किलोग्राम का समोसा बना कर विश्व कीर्तिमान बनाया था। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ही 432 किलो का समोसा बनाया गया।

पढ़ें- Advertisements वाली घड़ी में 10.10 का टाइम सेट होता है, लेकिन क्यों?

इस समोसे को बनाने में दो क्विन्टल आलू, दो किलो मूंगफली, डेढ़ किलो लाल मिर्च, एक किलो धनिया, 5 किलो नमक, 5 किलो हरी मिर्च, दो किलो लहसुन, आधा किलो हल्दी तथा चार डब्बा कस्तूरी मेथी का उपयोग किया गया।

इन अवयवों को मिलाकर समोसे में भरने के लिए मिश्रण तैयार किया गया। इसमें डेढ़ क्विन्टल मैदा, 20 डालडा का इस्तेमाल भी किया गया। इस विशाल समोसे का आकार 8 फुट चौड़ा और 9 फुट लंबा है। स्थानीय युवा रीतेश सोनी के नेतृत्व में समोसा बनाने वाली इस टीम में करीब 15 लोग शामिल थे।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें