यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घर में चोरी नहीं, घर ही हुआ चोरी
घर में चोरी हो जाने की खबरें तो आपने पढ़ी ही होगी पर 'चोर घर ही चुरा ले गए', इस ...और पढ़ें

घर में चोरी हो जाने की खबरें तो आपने पढ़ी ही होगी पर 'चोर घर ही चुरा ले गए', इस खबर पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी। अमेरिका के टेक्सस में एक कपल द्वारा वर्षों की मेहनत से तैयार किया गया 650 वर्ग गज में बना घर चोर लेकर चंपत हो गए। आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे संभव है?
दरअसल टेक्सस में चेसी फ्राइडे और उनकी पत्नी जेसिका ने एक इको फ्रेंडली घर बनवाया था। यह घर पहियों पर बनाया गया था जिसे कहीं भी लाया ले जाया जा सकता था। करीब ढ़ाई साल की मेहनत के बाद इन दोनो दंपत्ती ने अपने इस सपनों के घर को बनाया और सजाया-संवारा था। इसे बनाने में 35,000 डॉलर यानी करीब 21 लाख 74 हजार रुपए खर्च हुए थे। इस मकान में पहियों और अटैचमेंट लगे होने से इसे कार, ट्रक या किसी अन्य वाहन के साथ बांध कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इस मकान की बिजली की खपत भी बेहद कम होती है।
20 दिसंबर 2014 को यह कपल जब कहीं से घूमकर घर लौटा तो पता चला कि उनका घर अपनी जगह से गायब है। चोर उनके मकान को उठाकर कहीं और ले गए थे। अपने घर को गायब देख दोनो दंपत्ती बेहद निराश हो गए उन्हें लगा कि उनकी मेहनत और पैसा दोनों बरबाद हो चुका है।
इस खबर के लोकल न्यूज में छपने के बाद किसी ने कुछ दूरी पर ऐसे ही घर देखने की सूचना दी। पुलिस ने दबिश देकर घर हासिल कर लिया और इसे चेसी और जेसिका को वापस लौटा दिया गया।
चोरी की घटना के बाद इस कपल ने मकान बेचने का फैसला कर लिया है। अब इनकी योजना किसी अपार्टमेंट में जाकर रहने की है, उन्होंने एक अपार्टमेंट बुक भी कर लिया है और जल्द ही वे उसमें शिफ्ट हो जाएंगे।