विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिर्फ दाम में ही नही हर चीज में अनोखा है ये कुत्ता, जानिये क्या है खासियत

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 07 Mar 2017 04:18 PM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2017 09:06 AM (IST)

तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। 24 घंटे एसी में रहने वाला ...और पढ़ें

सिर्फ दाम में ही नही हर चीज में अनोखा है ये कुत्ता, जानिये क्या है खासियत
सिर्फ दाम में ही नही हर चीज में अनोखा है ये कुत्ता, जानिये क्या है खासियत

क्या आपको भी कुत्ता पालने का शौक है। अगर हां तो आज हम आपको एक ऐसे खास कुत्ते के बारे में बता रहे हैं। इस कुत्ते की कीमत इतनी अधिक है कि इतनी कीमत में आप एक छोटा हवाई जहाज खरीद सकते हैं। 
जी हां, ये सच है इस कुत्ते की कीमत 15 से 30 करोड़ रुपए है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के दशहरा मैदान में एक डॉग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश की 40 प्रजातियों के 200 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया था। लेकिन सभी की नजरें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग पर टिकी हुई थी। 
अंतर्राष्टï्रीय बाजार में इस कुत्ते की कीमत 15 से 30 करोड़ है। 30 करोड़ में एक छोटा हवाई जहाज खरीदा जा सकते हैं। आपको बता दें कि शो में करोड़ों की कीमत वाला तिबेतियन मस्टीफ दिल्ली से आया था। इसे चीन में ऑक्शन के जरिए खरीदा जाता है। इस तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। 24 घंटे एसी में रहने वाला इस कुत्ते को हर 15 दिन में स्पा करवाना होता है। इसका खाना जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं। इसका साइज 32 इंच होता है और वजन करीब 70 से 80 होता है।
यह भी पढ़ें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।