विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं यहां कि महिलाएं

By Babita KashyapEdited By:
Published: Wed, 22 Feb 2017 04:25 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 08:50 AM (IST)

पाकिस्तान के काराकोरम की पहाडिय़ों पर रहने वाले हुंजा जाति की महिलाएं अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं यहां कि महिलाएं
अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में चर्चित हैं यहां कि महिलाएं

दुनियाभर में ऐसे बहुत से स्थान हैं जहां की महिलाओं की खूबसूरती के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसी खास जगह के बारे में बता रहे हैं जहां की महिलाओं की खूबसूरत बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को भी मात देती है। पाकिस्तान के काराकोरम की पहाडिय़ों पर रहने वाले हुंजा जाति की महिलाएं अपनी खूबसूरती के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

हुंजा जाति की इन महिलाओं की संख्या लगभग 87 हजार है। ये देखने में अपनी उम्र से काफी कम नजर आती हैं। यहां कि महिलाएं 65 वर्ष की प्रौढ़ावस्था में भी बच्चे को जन्म देती है और इसमें उन्हें कोई परेशानी भी नही होती।

इस्लाम धर्म का पालन करने वाले इन लोगों की आयु भी सामान्य से बहुत अधिक हैं, यहां 120 वर्ष तक लोग जिंदा रहते हैं। इन लोगों का स्वास्थ्य भी काफी अच्छा होता है, कैंसर जैसे जानलेवा बीमारी का तो यहां नामोनिशान भी नही है।

अत्याधिक ठंडा मौसम होने के बावजूद भी लोग यहां ठंडे पानी से नहाते हैं। हुंजा जाति के लोग वही खाना खाते हैं जिसकी पैदावार वो खुद करते हैं। यहां के लोग प्रतिदिन अखरोट का सेवन करते हैं। इसी सादे खानपान की वजह से ही ये लोग लंबा जीवन जीते हैं।

यह भी पढ़ें: 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दिया जुडवां बच्चों को जन्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।