विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मधुमक्खियों का हमलाः गुस्साई मक्खियों ने कार को क्यों बना लिया कैदी, जानिए

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Thu, 26 May 2016 11:49 AM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 02:45 PM (IST)

मक्खियों का झुंड केवल तेज हवा सा उड़ रहा था और इसकी गति कम होते ही फिर कार पर आकर बैठ जाता, जानिए इसके पीछे की रोचक कहानी।

News Article Hero Image

मधुमक्खियों के लिए उनकी रानी मक्खी सबकुछ होती है। अगर वो परेशान हो तो मधुमक्खियां किसी को भी परेशान कर सकती हैं। ऐसा ही एक मामला यूके में देखने को मिला है। यहां एक मधुमक्खियों के ग्रुप की रानी मक्खी किसी कार की डिक्की में बंद हो गई। इसके बाद उसके दल की सभी 20 हजार मधुमक्खियां दो दिनों तक उस कार का पीछा करती रहीं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार पश्िचमी वेल्स में स्थित हावरवोर्डशायर में रहने वाली 65 वर्षीय कैरोल होवार्थ की कार पर मधुमक्खियों का झुंड नजर आ रहा था। उसे देखकर नेशनल पार्क रेंजर और अन्य लोगों ने उसे हटाने में मदद की लेकिन असफल रहे। मक्खियों का समुह केवल तेज हवा से उड़ रहा था और इसकी गति कम होते ही फिर कार पर आकर बैठ जाता।

पढ़ें- जो इस शख्स की गर्लफ्रेंड को खुश करेगा उसे मिलेगा 6 महीने का फ्री हॉलिडे

दरअसल 22 मई को जब कैरोल शॉपिंग के लिए गई तो उन्होंने अपनी कार पार्क की। पेम्ब्रोकशायर के बी-कीपर रॉजर बर्न के अनुसार महिला अनजाने में कार की डिक्की में रानी मक्खी को लेकर घूम रही थी और बाकि मक्खियां उसी का पीछा कर रहीं थीं। उनके अनुसार मैंने मक्खियों को हटाने के लिए उन्हें एक कार्डबोर्ड में भरने की कोशिश की।

पढ़ें- टॉयलेट गए शख्स के प्राइवेट पार्ट पर अजगर ने किया महला, हुआ ये हाल

यह करते हुए मुझे कुछ मक्खियों ने डंक मारे और कुछ बच गई। मैंने उस कार्डबोर्ड को वहीं रखा ताकी बची हुई मक्खियां वहां से उड़ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रॉजर के अनुसार वो 30 साल से यह काम कर रहे हैं लेकिन उन्होंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा की रानी मक्खी के लिए पूरा झुंड कार का दो दिन तक पीछा करता रहे। इस घटना को देखकर लोग भी हतप्रभ थे और कार की तस्वीरें लेते नजर आए।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें