यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुरुष ने औरत बन रचाई शादी
रूस में रहने वाले 23 वर्षीय दामित्री कुजोकोव और 19 वर्ष की एलिसन ब्रुक्स ने शादी रचाई है। पहली बार ...और पढ़ें

रूस में रहने वाले 23 वर्षीय दामित्री कुजोकोव और 19 वर्ष की एलिसन ब्रुक्स ने शादी रचाई है। पहली बार अगर आप इन्हें देखेंगे तो हैरान हो जाएंगे क्योंकि दोनों की शक्ल काफी मिलती है। औरत से दिखने वाले दामित्री असल में एक पुरूष हैं।
दरअसल, बात ये है कि प्राकृतिक तौर पर मर्द होने के बावजूद दामित्री अंदर से खुद को एक स्त्री ही मानते हैं। दामित्री अपने आप को एक औरत ही समझती हैं, इसलिए उन्होंने अपना नाम अलीना डेविस रख लिया है। वो किसी औरत की ही तरह ही रहना पसंद करते हैं। उन्हें एलिसन से प्यार हुआ और दोनों ने शादी रचाने की सोची। रूसी सरकार के नियमों के मुताबिक लेसबियन या गे कपल की शादी होना मान्य नहीं है।
रूसी सरकार ने शादी पर पहने जाने वाले पहनावे पर कोई रोक नही लगायी है, इसलिए, दामित्री यानी की एलिसन ने अपनी शादी पर लड़की जैसा ही ड्रेस पहना। उनका वेडिंग गाउन उनकी होने वाली पत्नी अलीना जैसा ही था। हां, ये एक संयोग मात्र है कि पति-पत्नी का चेहरा आपस में बहुत मिलता है।
