विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक बिल्डिंग से टकराया और एक धमाके के बाद सड़क पर आ गई आटे की बाढ़

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Wed, 01 Nov 2017 04:25 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 02 Nov 2017 10:16 AM (GMT+05:30)

ड्राइवर ने अपने ट्रक पर कंट्रोल क्‍या खोया एक बिल्डिंग को धूल में मिलने में एक पल भी नहीं लगा। ...और पढ़ें

ट्रक बिल्डिंग से टकराया और एक धमाके के बाद सड़क पर आ गई आटे की बाढ़
ट्रक बिल्डिंग से टकराया और एक धमाके के बाद सड़क पर आ गई आटे की बाढ़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है एक सफेद रंग का तेज रफ्तार ट्रक आकर इमारत में घुस जाता है। इसके बाद काफी देर तक वहां धूल का गुब्‍बारा बन जाता है। ट्रक की टक्‍कर से पूरा अपार्टमेंट ध्‍वस्‍त हो गया। ट्रक की टक्‍कर इतनी जोरदार थी कि आसपास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोग भी सड़क पर आगए। इलाकाई निवासी ने बताया कि एक पल के लिए तो लगा कि यहां भूकंप आ गया है। घर से बाहर आकर देखा तो हर ओर सिर्फ धूल ही धूल नजर आ रही है। 

 

रूस के साराटोव शहर की है घटना

धूल छटने के बाद पता चला कि एक ट्रक बिल्डिंग से टकरा गया है। रिपोर्टस की माने तो ड्राइवर इस घटना में घायल हुआ है। किसी और व्‍यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। ये वीडियो 25 सितंबर 2015 का है। एक सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई थी। घटना रूस के साराटोव शहर की है। इमारत जमीनदोज होने के बाद आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। इस वीडियो को लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।