विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां मिलेगा फ्री में सोना

By Babita kashyapEdited By:
Published: Wed, 02 Sep 2015 12:49 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2015 12:56 PM (IST)

सोने की कीमत तो दिनोंदिन आसमान छूती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ही एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सोने की कीमत तो दिनोंदिन आसमान छूती जा रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में ही एक ऐसी भी जगह है जहां सोना कौडिय़ों के भाव पर खरीदा जाता है।

झारखंड की राजधानी रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर रत्नगर्भा में बहने वाली स्वर्ण रेखा नदी कोई आम नदी नही है। क्योंकि इस नदी में सोने का इतना बड़ा भंडार समाया हुआ है जिसका आप अंदाजा भी नही लगा सकते।

इस नदी के पानी में सोने के कण पाए जाते हैं। यहां रहने वाले आदिवासी दिन-रात इन कणों को इक_ïा करते हैं। बड़े-बड़े व्यापारी यहां आते हैं और आदिवासियों से बहुत ही कम कीमतों पर सोना खरीद लेते हैं।

यह नदी अन्य किसी भी नदी में नही मिलती है। बल्कि यह नदी सीधे बंगााल की खाड़ी में गिरती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कितनी ही सरकारी मशीनों द्वारा इस नदी पर शोध किया गया है, लेकिन वे इस बात का पता नही लगा पाये कि आखिरकार यह कण जमीन के किस भाग में विकसित होते हैं।