विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यहां लड़कियों के तलाक पर मनाया जाता है जश्न

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 16 Jul 2015 12:28 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jul 2015 12:36 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

यहां लड़कियों के तलाक पर मनाया जाता है जश्न

पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी हैं लेकिन लड़कों को नहीं। लड़कों को यहां पर्दे में रहना पड़ता है।

जी हां, हैं न यह अजीबोगरीब जगह। नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। वहीं इसके उलट, जवान होते लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और आए-दिन तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वह मांग लेती है। ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्र्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।

यहां सभी भाई करते हैं एक ही युवती से शादी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।