विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबसे महंगा स्कूल, सालाना फीस 1 करोड 35 लाख

By Babita KashyapEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 09:35 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 09:08 AM (IST)

स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल इंस्टीट्यूट ऑफ ले रोजे के नाम से मशहूर इस संस्थान में एक छात्र का सालाना ...और पढ़ें

सबसे महंगा स्कूल, सालाना फीस 1 करोड 35 लाख
सबसे महंगा स्कूल, सालाना फीस 1 करोड 35 लाख

महंगाई के इस दौर में बढ़ते हुए खर्चो को देखकर जीना मुश्किल हो गया है। आज कल शहरों में बच्चों की पढ़ाई के लिए भी मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है।
भारतीय माता-पिता भले ही स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर चिंतित रहते हैं लेकिन दुनिया के कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जिनकी फीस सुनकर आप चौंक जाएंगे। स्विट्जरलैंड में इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल इंस्टीट्यूट ऑफ ले रोजे के नाम से मशहूर इस संस्थान में एक छात्र का सालाना खर्च करीब 1 करोड 35 लाख रूपए से भी ज्यादा है।
हालांकि, इसमें एकेडमिक फीस से लेकर बोर्डिंग, लॉजिंग के अन्य खर्च भी शामिल हैं। इस स्कूल की स्थापना 1880 में पॉल एमिली कार्नल ने की थी। स्कूल में मात्र पांच छात्रों पर एक टीचर का रेशो है। स्कूल के सभी छात्र बोर्डिंग हाउस में ही रहते हैं, जो स्कूल कैंपस के अंदर ही बनाया गया है। पाठ्यक्रम अंग्रेजी और फ्रेंच में है। यहां छात्रों को खेलने की भी सुविधा दी जाती है, लेकिन यह लिमिटेड है। फस्र्ट टर्म में घुड़़सवारी और बैडमिंटन, सेकेंड टर्म में स्कीइंग और स्त्रोबोर्डिंग जबकि तीसरे टर्म में टेनिस और डांस है। यह दुनिया के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूल्स में भी शामिल है। यहां कई शाही और चर्चित परिवारों के बच्चे पढ़ाई कर चुके हैं। इस स्कूल में छात्रों की संख्या 400 है। इसका एक दूसरा कैंपस भी है, जो स्की रिजॉर्ट विलेज जीस्टैड में बनाया गया है। ठंड के दौरान स्कूली छात्रों को यहां शिफ्ट कर दिया जाता है। यह खूबसूरत स्कूल पहाड़ों के बीच बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।