विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाथ से सबसे ज्‍यादा अखरोट तोड़ कर इस भारतीय ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

By Prabhapunj MishraEdited By:
Published: Fri, 03 Nov 2017 04:24 PM (IST)Updated: Sat, 04 Nov 2017 09:13 AM (IST)

अगर आपने कभी अखरोट तोड़ा है तो आपको पता होगा कि बचपन में अखरोट तोड़ने में सबसे ज्‍यादा मजा आता ...और पढ़ें

हाथ से सबसे ज्‍यादा अखरोट तोड़ कर इस भारतीय ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
हाथ से सबसे ज्‍यादा अखरोट तोड़ कर इस भारतीय ने बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

हाथ से तोड़ दिए अखरोट

हाथ से अखरोट तोड़ना इतना आसान नहीं है। अगर एक अखरोट तोड़ने के लिए कह दिया जाए तो हम-आप औजार खोजने लगते हैं। आंध्र प्रदेश के प्रभाकर रेड्डी के साथ ऐसा कुछ नहीं है। रेड्डी ने अपने हाथों से अखरोट तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है और अब लोगों की वाहवाही बटोर रहे हैं। महज 1 मिनट के समय में प्रभाकर रेड्डी ने 212 अखरोट तोड़ डाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। प्रभाकर पेशे से मार्शल आर्ट मास्टर हैं। 

 

प्रभाकर ने पाकिस्‍तान को पछाड़ा

अखरोट तोड़ने में उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद राशिद को पछाड़कर यह रिकॉर्ड बनाया है। आंध्र प्रदेश में ही आयोजित एक प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने ऐसा कर दिखाया है। प्रतियोगिता में सबको ग्लव्स पहनने की हिदायत दी गई थी, क्योंकि लगातार अखरोट तोड़ने से असहनीय दर्द भी हो सकता है। प्रतियोगियों को ये ध्यान रखना था कि अखरोट कम से कम दो हिस्सों में बंट जाए। 35 वर्षीय प्रभाकर रेड्डी ने बिजली की स्पीड से अखरोट तोड़े और गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।