विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने 32 चिडिय़ा के नाम किए 66 लाख रुपए

By Babita kashyapEdited By:
Published: Mon, 07 Sep 2015 02:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2015 02:40 PM (IST)

अमेरिका की एक लखपति महिला 32 चिडिय़ाओं के नाम 66 लाख रुपए कर दिए। इतना ही नहीं, महिला ने इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमेरिका की एक लखपति महिला 32 चिडिय़ाओं के नाम 66 लाख रुपए कर दिए। इतना ही नहीं, महिला ने इन पैसों के अलावा अपनी चिड़िय़ाओं और अन्य जानवरों के रखरखाव और उन पर खर्च को लेकर भी वसीयत में विस्तार में जानकारी लिखी।

न्यूयॉर्क की व्यवसायी लेस्ली एन. मैंडेल का इस साल जून में 69 की उम्र में निधन हो गया। लेस्ली की खुद की कोई संतान नहीं है। उन्होंने लेखक आर्थर हरजॉग से विवाह किया था। जिसके बाद उन्होंने आर्थर के बेटे मैथ्यू हरजॉग को चिड़िय़ाओं के इस फंड का ट्रस्टी घोषिष्त किया था।

क्या लिखा है लेस्ली ने वसीयत में

मेरी इच्छा है कि चिड़िय़ाओं को रोज खाना खिलाया जाए और हर सोमवार और गुरवार को बिल्डिंग को साफ किया जाए। इस बात का ध्यान रखें कि चिड़िय़ाओं का खाना केवल एवी--केक्स, कैरट, वॉटर और पॉपकॉर्न से ही खरीदा जाएगा। चिड़िय़ाओं के नाम यह ट्रस्ट फंड फ्रॉस्टी नामक कुत्ते और किकि नामक बिल्ली के लिए भी उपयोग करना होगा। हालांकि लेस्ली ने बिल्ली और कुत्ते की देखभाल को लेकर कुछ नहीं लिखा।

जिम्मी कार्टर के अभियान से जुड़़ी थीं लेस्ली

अमेरिका के अमीरों की सूची में शामिल लेस्ली पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर के राष्ट्रपति पद के अभियान का भी हिस्सा थीं। वह रोनाल्ड रीगन के कमेटी में स्पीड टाइपिस्ट भी रही थीं।

साभार-नई दुनिया