यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों कार में ही कुत्तों संग सोती है यह महिला
कुत्ता एक वफादार जानवर है और जानवरों में इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी है। हाल ही में हुए एक ...और पढ़ें

कुत्ता एक वफादार जानवर है और जानवरों में इंसान का सबसे अच्छा दोस्त भी है। हाल ही में हुए एक शोध से पता चला है कि कुत्ते से इंसानों का यह रिश्ता हजारों साल पुराना है। लेकिन कुत्ते की दीवानी एक महिला ने कुछ ऐसा कर दिया जो कल्पना से भी परे है। जी हां, अपने कुत्तों को बेहंतहा चाहने वाली यह महिला कुत्तों के साथ गाड़ी में ही रहती है।
दरअसल हिलेरी बैरोज यूरोप में 8 वर्ष पहले टीचिंग जॉब करती थीं। सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में ही हिलेरी यूरोप छोड़ केंट में आकर रहने लगी। लेकिन जॉब न मिलने के कारण हिलेरी अपने रहने का इंतजाम नहीं कर पाई।
जिसके लिए हिलेरी को एमरजेंसी हाउसिंग के लिए भी ऑफर किया गया, लेकिन उनका कहना था की केवल हिलेरी ही वहां रह सकती हैं उनके कुत्ते नहीं। जिसके लिए हिलेरी ने साफ मना कर दिया और वह अपने कुत्तों के साथ गाड़ी में रहने लगी।
