यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड का कहर इतना कि नदी में गिरी लोमड़ी भी जम गई
जर्मन की डेन्यूब नदी में गिर एक लोमड़ी अत्याधिक ठंड के कारण वहीं जम गई

दक्षिण पश्चिम जर्मनी में ठंड का कहर इतना अधिक है कि वहां से बहने वाली डेन्यूब नदी पूरी तरह से जम चुकी है। वहीं सर्दी के इस कहर का एक डरावना किस्सा भी देखने को मिला। अचानक वहां से गुजर रही एक लोमड़ी नदी में गिर पड़ी और वहीं जम गई।
इस घटना के चार दिन बाद फोटोग्राफर जोहानस स्टेहल की नजर इस जमे हुए जानवर पर पड़ी और उन्होंने इस हैरतअंगेज फोटो को अपने कैमरे में कैद कर लिया। लोगों ने बर्फ को आरी से काटकर लोमड़ी का शव निकाला और उसका अंतिम संस्कार किया।
इसी तरह जनवरी के पहले सप्ताह में भी एक हिरण अमेरिका की एक नदी में जम गया था लेकिन लोगों ने उसे सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ दिया था। बता दें, कम तापमान की वजह से पूरा यूरोप ही रुक सा गया है। कड़ाके की इस ठंड में अब तक करीब 60 लोगों की मौत हो चुकी है।