विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुलडोजर से अपना ही घर किया ध्वस्त

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 02:26 PM (IST)

न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने ही घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया वह भी बिना अपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने अपने ही घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया वह भी बिना अपनी पत्नी को बताए। खास बात यह है कि घर व्यक्ति के पत्नी के नाम पर ही था। जब पुलिस अधिकारी संबंधित मकान के पास पहुंचे तो 48 वर्षीय जेम्स रैन ने बुलडोजर द्वारा अपना घर ढहाने में लगा हुआ था।

घर को गिराने से पहले उसने घर को खाली भी नहीं किया। उसने घर में रखे फर्नीचर, टीवी, फ्रीज इत्यादि सबकुछ घर के साथ ही दबा दिया। यहां तक कि उसने गैस, बिजली और पानी के कनेक्शन भी नहीं कटवाए थे। पुलिस को जब घटना के बारे में सूचना मिली तो आनन-फानन में संबंधित कंपनियों को सूचित करके कनेक्शन कटवाए गए।

जेम्स का कहना है कि उसने घर इसलिए गिराया क्योंकि उसकी नींव में खामी थी। पुलिस का कहना है कि जेम्स ने एक गैर कानूनी काम किया है। उसने अपना घर गिराने से पहले प्रशासन की अनुमति नहीं ली।

जेम्स के एक पड़ोसी का कहना है कि, “यह पागलपन है। हम नहीं जानते कि उसने ऐसा क्यों किया। सौभाग्य से किसी को चोट नहीं पहुंची।” बहरहाल पुलिस ने जेम्स पर आपराधिक शरारत करने का आरोप तय किया है। फिलहाल उसे जमानत मिल गई है।

पढ़ें - पार्टी में शामिल नहीं होने पर लगाया जुर्माना

पढ़ें - बदन पर आपका नाम गुदवाने को तैयार है यह लड़की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।